बालों को घना कैसे करे – बाल झड़ने का रामबाण इलाज

बालों को घना कैसे करे  ये एक बहुत बड़ा सवाल है. दुनिया भर में इस विषय पर इतना बोला और लिखा गया है की शायद ही किसी और विषय पर लिखा गया हो.

हमारे चेहरे के सौंदर्य को बालों के बहुत महत्व होता है।  आजकल पुरुष और स्रियाँ अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत प्रयास करते रहते हैं।  आप कितने भी सुन्दर क्यों न  हों परन्तु अगर सर के बाल अनाकर्षक हो तो सारा सौंदर्य मिटटी में मिल जाता है।  

अगर बालों की देख भाल ठीक से की जाये तो लम्बी उम्र तक बाल सुन्दर बने रहते हैं।  बालों के झड़ने और गिरने के बहुत से कारण हो सकते हैं।    

आज हम कुछ ऐसे ही घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं जिस से आप बालों को घना कैसे करे  वाले सवाल का सही जवाब पा लेंगे.

आपके बाल झड़ने और गिरने कम हो जायेंगे और आपके बालों को लम्बे , घने और खूबसूरत बनाये रखेंगे।

बालों को घना कैसे करे – टिप्स एंड ट्रिक्स

१. अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं तो अपने भोजन में लहसुन खाना शुरू करें। इस से आपके बाल झड़नेबंद हो जायेंगे और घने होंगे।

२. कई बार बालों के गिरने का करने शरीर में खून की कमी होना भी होता है।  इस रक्त की अल्पता या कमी को एनीमिया कहा जाता है। अगर आप एनीमिया से पीड़ितहैं तो अपने भोजन में ऐसे पदार्थ शामिल करें जैसे हरी पत्तेदार सब्ज़ियां,विटामिन C से भरपूर फल  आदि।  

३. नीम के पेड की निम्बोली को पीस कर पेस्ट बना लें।  इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाता है।  

४. नीम और बेर के पत्तों को पानी में उबाल कर काढ़ा बना लें।  फिर इस काढ़े से अपने बालों को धोएं।  आप देखेंगे की आपके बाल गिरना बहुत काम हो जायेंगे और घने होने लगेंगे।  

५. सर पर गरम और ठन्डे पानी का सेक करना भी बालों के बहुत लाभदायक होता है।  इसे करने से भी बाल टूट कर झड़ना काम होते हैं।  इसे करना भी बहुत आसान है।  एक बर्तन में गरम पानी में और दुसरे बर्तन में ठंडा पानी लें।  दोनों बर्तनों में एक – एक तौलिया भिगो दें।  पहले गरम पानी वाले तौलिये को निचोड़कर अपने सर पर २ मिनट के लिए रखे।  फिर ठन्डे पानी वाले तौलिये को निचोड़कर सर पर २ मिनट के लिए रखें। यह  क्रिया १० से १२ बार करें।  कुछ दिनों तक यह करने से आपको निश्चित लाभ होगा।

test it ipiom

६. तुलसी के कुछ पत्ते पीस कर पेस्ट बना लें।  फिर उसमें थोड़ासा पानी और  आंवले का चूर्ण मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ोऔर सर पर अच्छी तरह लगाए। १०-१५ मिनट तक लगा कर सर पानी से धो लें।  ऐसा करने से आपके बालों की जड़ेंमजबूत होंगी और बाल गिरना बंद हो जायेंगे।

७. पत्ता गोभी भी हमारे बालों के लिए उपयोगी होती है।  रोज ५० ग्राम पत्ता गोभी के पत्ते खाने से बाल गिरना काम होते हैं और नए बाल भी उगने लगते हैं।

८. नीम का तेल भी बालों के लिए बहुत अच्छा होता है।  इस तेल को बालों की जड़ों में लगा कर अच्छी तरह मसाज करने से बाल झंडे काम हो जाते हैं।

९. बालों में प्याज का रस लगाने से न सिर्फ बालों की रूसी की समस्या  बल्कि आपके बाल सुन्दर और स्वस्थ बनते हैं।  

अब आप समझ गए होंगे की अपने बालों को घना कैसे करे हिंदी में समझ गए होंगे ।  अगर आपके पास भी कोई सुझाव हो तो हमें जरूर बताये।

Image by Ryan McGuire from Pixabay

यदि आप एक स्वास्थ्य ब्लॉग की तलाश कर रहे हैं जो आपको नवीनतम स्वास्थ्य प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है, तो आगे न देखें। आपको सूचित रखने के लिए हमारे पास सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट हैं। हमारे अन्य ब्लॉग देखें जैसे, निम्बू की चाय के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे?, ग्रीन टी के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? , मौसम्बी के फायदे और नुकसान, आम खानेके के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? 

Leave a Reply