11 Amazing Benefits of Rock Salt In Hindi | सेंधा नमक के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे |

प्रतिदिन हमारे भोजन में स्वाद लाने के लिए हम नमक का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते है की सही प्रकार का नमक चुनने पर आपको स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य का भी तोहफा मिलता है।

इस लेख में आपको सेंधा नमक की जानकारी दे रहे है। यह एक पहाड़ी नमक है जिसे लाहौरी नमक भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इस नमक को आपकी सेहत के लिए बेहद लाभदायक बताया गया है। इसकी तासीर ठंडी होती है। साधारण नमक को समंदर के पानी से बनाया अर्थात तैयार किया जाता है। फिर इसको मशीन में शुद्ध करते है। वहीं सेंधा नमक की बात करे तो यह जमीन के नीचे एक चट्टान की तरह मौजूद होता है। यह नमक पूरी तरह से कुदरती है।

 यह नमक अपने अंदर कई गुण समेटे हुए है। यह आपको वजन घटाने से लेकर रक्तचाप नियंत्रित करने जैसे कई फायदे देता है। तो चलिए जानते है सेंधा नमक खाने के फायदे।

  1. कब्ज और गैस में राहत

सेंधा नमक खनिज और विटामिन्स से भरपूर होता है। जिससे यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है। सेंधा नमक के सेवन से गैस, बदहजमी, कब्ज, खट्टी डकार आना आदि समस्याओ से राहत मिलती है।

  1. हाई ब्लड प्रेशर को करे कण्ट्रोल

सेंधा नमक उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में काफी प्रभावी है। यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो अपने सादे नमक को सेंधा नमक से बदल ले। यह कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है, जिससे हार्ट सम्बन्धी शिकायते नहीं होती।

  1. तनाव से दिलाये निजात

क्या आपके ऑफिस या घर का माहौल तनाव भरा रहता है। यदि हां तो अपने खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल जरूर करे। इसमें मौजूद सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स इम्बैलेंस को ठीक करते है जिससे तनाव में निजात मिलती है।

  1. पथरी (स्टोन) की समस्या

स्टोन की समस्या होने पर व्यक्ति पेट दर्द से परेशान हो जाता है। यदि आपको भी स्टोन हो गया है तो निम्बू पानी में सेंधा नमक मिलाकर पिए। इससे कुछ दिनों के अंदर ही पथरी का गलना शुरू हो जायेगा।

  1. मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन

जिन लोगो को भी हड्डी से जुडी कोई परेशानी, या मांसपेशियों में सूजन, दर्द आदि रहता है उन्हें सेंधा नमक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसका सेवन आर्थरिटिस  के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक है।

test it ipiom

  1. शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखे

यदि आपको मधुमेह है तो सेंधा नमक का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा। यह इन्सुलिन को सक्रिय कर रक्त में शर्करा के स्तर को कम करता है।

  1. वजन घटाए

आयुर्वेद की माने तो सेंधा नमक बेहद गुणकारी है। यह नमक हमारे शरीर के चयापचय दर को ठीक कर वसा को ख़त्म करता है। इसलिए इसके सेवन से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

  1. साइनस में दिलाये राहत

यदि आप साइनस की बीमारी से परेशान है तो सेंधा नमक आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। आप अपने खाने में सेंधा नमक का प्रयोग करे। इससे आपको सांस की कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

  1. अनिद्रा की समस्या

यदि आपके खाने में सोडियम की मात्रा कम होती है तो आपको अनिद्रा अर्थात नींद ना आने की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने भोजन में सेंधा नमक का इस्तेमाल कर आप सोडियम की पूर्ति कर सकते है।

  1. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाये

सेंधा नमक विटामिन K से भरपूर होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ साथ आपकी प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों से निजात मिलती है।

  1. गले की खराश ठीक करे

मौसम में बदलाव होते ही सर्दी जुकाम होना आम बात है। सर्दी जुकाम के चलते गले में खराश हो जाती है। सेंधा नमक congestion दूर करने के गुण होते है। सेंधा नमक को गर्म पानी में डालकर गरारा करने पर बलगम पिघल जाता है और व्यक्ति को गले की खराश और जुकाम से राहत मिलती है।

उपरोक्त लेख में आपने सेंधा नमक खाने के फायदे जानिए। आप सेंधा नमक का अपने भोजन में उपयोग कर इसके स्वास्थय सम्बन्धी फायदों को लाभ उठा सकते है। लेकिन एक बात का ध्यान रखे किसी भी चीज़ की अति ना करे। सेंधा नमक के साथ साथ सादे नमक का भी सेवन करते रहे। सादे नमक में आयोडीन होता है, यदि आप सादा नमक पूरा ही छोड़ दे तो आपको आयोडीन की कमी हो सकती है।

Photo by Wolfgang Hasselmann on Unsplash

यदि आप एक स्वास्थ्य ब्लॉग की तलाश कर रहे हैं जो आपको नवीनतम स्वास्थ्य प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है, तो आगे न देखें। आपको सूचित रखने के लिए हमारे पास सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट हैं। हमारे अन्य ब्लॉग देखें जैसे, निम्बू की चाय के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे?, ग्रीन टी के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? , मौसम्बी के फायदे और नुकसान, आम खानेके के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? 

Leave a Reply