स्ट्रॉबेरी खाने के 11 आश्चर्यजनक फायदे जो आप शायद नहीं जानते होंगे | 11 Amazing Benefits of Strawberry in Hindi|

11 Amazing Benefits of Strawberry In Hindi |

Hello Friends, आपका हमारे Blog पर स्वागत है। दोस्तों आज का Article मजेदार फल से जुड़ा हुआ है।

फल खाना किसको नहीं पसंद होता ? हर व्यक्ति फलों का शौकीन होता है। हर तरह के फल का अलग–अलग सीजन होता है, कुछ फल सर्दियों में खूब खाए जाते हैं तो वहीं गर्मियों में भी कई तरह के फलों का सीजन चलता है।

आज हम आपको गर्मियों में इस्तेमाल किए जाने वाले फल “स्ट्रॉबेरी” के बारे में बताएंगे। दोस्तों स्ट्रॉबेरी गर्मी के सीजन में खूब खाया जाता है। स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसके साथ ही ये बहुत ही पौष्टिक भी होता है। ये फल इतना मीठा और प्रसिद्ध है कि इसे Superfood की लिस्ट में रखा जाता है। लेकिन इसी के साथ क्या आप ये जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ व्यक्ति के शरीर के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है,जो व्यक्ति को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। अतः आज के Article में हम आपको स्ट्रॉबेरी से होने वाले 11 लाभ बताएंगे जो शायद आप ना जानते हों। तो चलिए आपको बताते हैं स्ट्रॉबेरी खाने के महत्वपूर्ण लाभ –

1. स्ट्रॉबेरी में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन पाया जाता है। इस फल में Vitamin B और C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर के Immune System को मजबूत रखने में सहायक होते हैं।

2. स्ट्रॉबेरी फल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी काफी सहायता प्रदान करते हैं और आंखों को स्वस्थ रखते हैं। अतः ये फल स्वस्थ आंखों के लिए काफी आवश्यक होता है।

3. आपको यह जानकर हैरानी होगी की स्ट्रौबरी जैसे छोटे फल से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से भी लड़ने में सहायता मिलती है। जी हां ! इस फल में Flavonoids और Vitamins प्रचुर मात्रा में होते हैं जो शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सहायक होते हैं।

4. स्ट्रॉबेरी खाने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है और गैस, बदहजमी तथा अपच जैसी समस्या नहीं होती है।

5. स्ट्रॉबेरी में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिसकी वजह से इसको खाने के बाद पेट भरा हुआ लगता है और व्यक्ति अनावश्यक तथा Oily चीजें खाने से बच जाता है।

6. स्ट्रॉबेरी में प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है जो व्यक्ति को ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर को तरोताजा रखने में सहायता करता है।

7. स्ट्रॉबेरी में कई तरह के ऐसे महत्वपूर्ण तत्व जैसे कैल्शियम, फास्फोरस आदि पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में बहुत सहायता प्रदान करते हैं। इसीलिए काफी Experts भी त्वचा के लिए स्ट्रॉबेरी खाने की सलाह देते हैं।

8. जो लोग स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं उन्हें हड्डियों की समस्या नहीं होती, क्योंकि स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन हड्डियों को मजबूत करते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं।

test it ipiom

9. स्ट्रॉबेरी के सेवन से बालों की समस्या से भी निजात पाया जाता है। इसमें उपस्थित Vitamin C बालों को गिरने से बचाता है और उन्हें जड़ से मजबूत बनाता है।

10. स्ट्रॉबेरी जैसा छोटा फल व्यक्ति को दिल की बीमारियों से भी बचाने में सहायक होता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद महत्वपूर्ण तत्व Cholesterol को संतुलित रखते हैं और Blood Pressure की भी समस्या से बचाते हैं।

11. बढ़ती उम्र के साथ कई बार चेहरे का भी रंग फीका पड़ने लगता है, लेकिन Experts मानते हैं कि स्ट्रॉबेरी खाने से चेहरे पर निखार आता है और चेहरा खिला हुआ लगता है।

तो दोस्तों ये थे स्ट्रॉबेरी से होने वाले 11 लाभ जिनसे व्यक्ति का शरीर एकदम स्वस्थ और तरोताजा रहता है। इस तरह के और बहुत से लाभ हैं, जो स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से देखे जा सकते हैं।

हम सभी जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी की कीमत बहुत ज्यादा होती है और ऐसा क्यों है इसका जवाब आज आपको मिल गया होगा। इसमें इतने सारे महत्वपूर्ण योगिक और तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारी से लड़ने में बहुत सहायता प्रदान करते हैं अतः जाहिर सी बात है कि स्ट्रॉबेरी की कीमत तो ज्यादा होगी ही।

कई बार डॉक्टर्स भी स्ट्रॉबेरी खाने की सलाह देते हैं, ऐसा इसीलिए है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस आदि शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं और स्वस्थ करने में सहायता प्रदान करते हैं।

Friends हम उम्मीद करते हैं कि आज आपको इस Article से काफी कुछ अच्छा सीखने को मिला होगा।

अगर आपको हमारा आज का Article Helpful लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करें। इस Article से संबंधित कोई भी शिकायत या सुझाव हो तो हमें जरूर बताएं।

मिलते हैं अगले एक और शानदार Article के साथ, तब तक घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

धन्यवाद !!

By – Kamal Sharma

Photo by Massimiliano Martini on Unsplash

यदि आप एक स्वास्थ्य ब्लॉग की तलाश कर रहे हैं जो आपको नवीनतम स्वास्थ्य प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है, तो आगे न देखें। आपको सूचित रखने के लिए हमारे पास सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट हैं। हमारे अन्य ब्लॉग देखें जैसे, निम्बू की चाय के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे?, ग्रीन टी के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? , मौसम्बी के फायदे और नुकसान, आम खानेके के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? 

Leave a Reply