11 Amazing Benefits of Curd in Hindi| दही खाने के 11 आश्चर्यजनक फायदे जो आप शायद नहीं जानते होंगे |

Hello Friends, आपका हमारे Blog पर स्वागत है। भारत के लगभग हर घर में दही का सेवन खाने के रूप में किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है और साथ ही ये खाने को स्वादिष्ट भी बना देती है। हम खुद देख सकते हैं कि जब हम किसी शादी,पार्टी या समारोह में जाते हैं तो वहां भी दही एक मुख्य भोजन के रूप में परोसा जाता है।

आज का ये Article इसी से संबंधित होने वाला है जहां हम आपको बताएंगे दही के सेवन से शरीर को होने वाले 11 ऐसे लाभ बताएंगे जो शायद आप नहीं जानते हों। तो चलिए आज का Article शुरू करते हैं।

1. अभी हाल ही में एक Survey किया गया जिसमें यह बताया गया कि दही में कई तरह के कैल्शियम मौजूद होते हैं जो शरीर की हड्डी और दांतो को मजबूत बनाने में काफी सहायक होते हैं।

2. दही का सेवन करने वाले लोग पेट की समस्या से भी दूर रहते हैं क्योंकि दही में कुछ मुख्य तत्व होते हैं जो पेट को साफ रखने में बहुत ही सहायता प्रदान करते हैं।

3. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह मानना है कि अगर रोज एक चम्मच दही का सेवन किया जाए तो उससे कई तरह की बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

4. नियमित रूप से दही का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और यह Bacteria Immune System भी बहुत मजबूत होता है।

5. डाइट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी का वजन बढ़ा हुआ है तो उसे दही के साथ जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए। जीरे को हल्का भून कर और थोड़ा पीसकर एक गिलास दही में मिलाकर पीने से वजन कम होता है।

test it ipiom

6. दही का सेवन करने का एक लाभ यह भी है कि यह व्यक्ति के पाचन शक्ति को काफी बढ़ा देता है। इससे पेट से संबंधित बीमारी नहीं होती और व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

7. दही में विटामिन ए के साथ कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और शरीर को मजबूत बनाने में बहुत सहायक होते हैं।

8. केवल शरीर के अंदर ही नहीं बल्कि शरीर के बाहरी अंगों पर भी दही के कई फायदे देखे जा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर बाल में बहुत ज्यादा रूसी है,  दही के साथ थोड़ा सा काली मिर्च मिलाकर उसे बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। इससे बालों की रूसी जड़ से खत्म हो जाती है।

9. त्वचा विशेषज्ञ मानते हैं कि चेहरे पर होने वाले दाने और मुहांसों के उपचार में भी दही बहुत उपयोगी होता है। दही के लेप को चेहरे पर लगाएं और फिर सूख जाने पर ताजे पानी से मुंह धूल लें। इससे बहुत फायदा होता है।

10. दही में काफी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। 200 ग्राम दही में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में काफी मदद करता है। अतः दही शरीर के लिए प्रोटीन का भी एक बहुत अच्छा स्रोत है।

11. दही का सेवन हृदय के लिए भी बहुत अच्छा होता है। दही के सेवन से शरीर में Cholesterol का स्तर संतुलित रहता है और इससे Blood Pressure भी कंट्रोल में रहता है।

दोस्तों ये थे दही से होने वाले 11 महत्वपूर्ण लाभ जो शरीर के अंदरूनी भाग के साथ-साथ शरीर के बाहरी भाग को भी स्वस्थ रखने और मजबूत बनाने में काफी सहायक होते हैं।

लेकिन यहां पर हम आपको कुछ जानकारी और देना चाहेंगे जैसे कि हम जानते हैं कि दही का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन इसके साथ ही आपको यह भी जानकारी होनी चाहिए की कई ऐसे तत्व हैं और कई ऐसे समय हैं जब दही का उपयोग करना शरीर के लिए लाभदायक होने के बजाय नुकसानदायक भी हो सकता है; जैसे कि दही को बहुत गरम खाने के साथ नहीं खाना चाहिए, इसके अलावा नमक के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए, रात में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इस तरह के कई नियम हैं जो आपको दही का सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए।

( NOTE – ऊपर बताए गए दही के सभी लाभ एकदम सत्य हैं लेकिन फिर भी बिना पूरी जानकारी के किसी भी नुस्खे को नहीं अपनाना चाहिए। यदि किसी को किसी भी तरह का Side Effect होता है, तो हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। अतः हमारी तरफ से आपको सलाह है कि किसी अच्छे Health Expert से पूछकर ही किसी भी नुस्खे का सेवन करें, ताकि आप किसी भी तरह के होने वाले नुकसान से बच सकें। )

अगर आपको हमारा आज का Article Helpful लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करें। इस Article से संबंधित कोई भी शिकायत या सुझाव हो तो हमें जरूर बताएं।

मिलते हैं अगले एक और शानदार Article के साथ, तब तक घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

धन्यवाद !!

By –

Kamal Sharma

यदि आप एक स्वास्थ्य ब्लॉग की तलाश कर रहे हैं जो आपको नवीनतम स्वास्थ्य प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है, तो आगे न देखें। आपको सूचित रखने के लिए हमारे पास सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट हैं। हमारे अन्य ब्लॉग देखें जैसे, निम्बू की चाय के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे?, ग्रीन टी के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? , मौसम्बी के फायदे और नुकसान, आम खानेके के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? 

Leave a Reply