11 Amazing Benefits of Star Anise (chakra fool) In Hindi | चक्र फूल के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे |

  • Reading time:4 mins read
  • Post category:सेहत
  • Post comments:0 Comments
  • Post last modified:August 1, 2023

हमारे किचन में भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए कई मसाले मौजूद रहते है। क्या आप जानते है इन मसालों का काम सिर्फ जायका बढ़ाना नही होता, यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण होते है।

इन सभी मसालों में से एक है चकरी फूल जिसे अंग्रेजी में Star Anise के नाम से जाना जाता है। इस मसाले का उपयोग प्राचीन काल से औषधि के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग करके आप कई शारीरिक समस्या से निजात पा सकते है। इसलिए आज के लेख में हम आपको बता रहे है चकरी फूल खाने के फायदों के बारे में।

  1. हृदय स्वास्थ्य को दुरुस्त रखे

यदि आपके रक्त में वसा का स्तर उच्च है, तो आपको एथेरोस्क्लेरोसिस की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में, धमनियों की दीवारों में वसायुक्त पदार्थ जम जाते है जो रक्त प्रवाह(ब्लड फ्लो) को प्रतिबंधित करते हैं।

ऐसे में यदि एथेरोस्क्लेरोसिस को बिना उपचार के छोड़ दिया जाये तो दिल का दौरा पढ़ने की सम्भावना होती है। चकरी फूल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो एथेरोस्क्लेरोसिस को रोकने में मदद कर सकते हैं।

  1. ब्लड शुगर कम करे

रक्त में शर्करा का स्तर उच्च होने पर मधुमेह की बीमारी हो जाती है। मधुमेह की समस्या अन्य बीमारी को भी न्योता देती है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक, और दृष्टि कमजोर होना आदि समस्या हो सकती है। चकरी फूल में मौजूद पॉलीफेनोल्स में एंटीडायबिटिक गुण होते है, इसलिए अपने आहार में इसे जरूर शामिल करे।

  1. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

एंटीऑक्सिडेंट हमारे शरीर में कोशिका क्षति को रोकने में सहायक होते है जिससे ह्रदय रोग, कैंसर और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

एक अध्यन के अनुसार चकरी फूल के रासायनिक अर्क की जांच करने पर पाया गया है की इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स में कुछ मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। हालाँकि अभी इसपर और शोध होना बाकि है। पर सम्भावना है की चकरी फूल प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट का एक संभावित स्रोत है।

  1. सूजनरोधी गुण

एक अध्यन के अनुसार चकरी फूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हालांकि यह अध्ययन केवल मुंह की सूजन पर किया गया है। अध्यन के मुताबित चकरी का फूल आंतो की माशपेशियों को चिकना करता है।

  1. बैक्टेरियल संक्रमण को दूर करे

ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या आम है। चकरी फूल में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है इसके सेवन से इन तीनो समस्याओ से निजात मिलती है।

  1. पेट संबंधी विकारो से दिलाये निजात

विशेषज्ञों के अनुसार चकरी फूल को पानी में उबाल कर पिने से पेट संबंधी समस्या जैसे कब्ज, अपचन आदि दूर होते है। किन्तु इसकी तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार ही इसका सेवन करे।

test it ipiom

  1. बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोके

उम्र के बढ़ने के साथ साथ त्वचा का लटकना, झुर्रिया, झाइयां आदि समस्या हो जाती है। चकरी फूल में मौजूद एंटी एजिंग गुण उम्र से त्वचा पर पढ़ने वाले प्रभाव को कम करते है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा पर निखार लाता है।

  1. अनिद्रा की समस्या से छुटकारा

आजकल के बढ़ते तनाव में लोगो ने अच्छी नींद लेना तो जैसे छोड़ ही दिया है। धीरे धीरे कई लोग अनिद्रा के शिकार हो जाते है। चकरी फूल की चाय पिने से अच्छी नींद आती है और तनाव भी दूर होता है।

  1. दर्द निवारक

चकरी फूल में दर्द निवारक गुण होते है। इसे दूध में मिलाकर पिने से शारीरिक दर्द से छुटकारा मिलता है। ठंडियों में यदि आपके हाथ पैरो में दर्द रहता है तो एक बार यह उपाय जरूर करके देखिये।

  1. सिर दर्द से छुटकारा

यदि आपको सर दर्द हो रहा है तो इस फूल से बनी चाय का सेवन करे। इसकी चाय की खुशबू में लिकोरिस सुगंध आती है जो मन को प्रसन्न करती है। यह अरोमाथेरपी जैसा प्रभाव पैदा कर सर दर्द से निजात दिलाती है।

  1. तंत्रिका संबंधी विकार में फायदेमंद

चकरी फूल को प्राचीन समय से भारत, चाइना आदि देशो में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस मसाले में कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो सीधे ऑक्सीडेटिव तनाव और तंत्रिका संबंधी विकारों के जोखिम को कम करते हैं।

सितारे के आकार का यह चकरी फूल कई गुणों से भरपूर है। इसलिए यदि आपने इसे अब तक अपने मसालों में नहीं शामिल किया है तो आज से ही इसका प्रयोग शुरू करे। लेकिन याद रखिये इसका थोड़ी ही मात्रा में उपयोग करे। इसका अधिकतम उपयोग आपको दस्त, उलटी आदि समस्या प्रकट कर सकता है। यदि आपको कोई बीमारी है तो इसका औषधीय सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात करले।

Photo by Joan Tran on Unsplash

यदि आप एक स्वास्थ्य ब्लॉग की तलाश कर रहे हैं जो आपको नवीनतम स्वास्थ्य प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है, तो आगे न देखें। आपको सूचित रखने के लिए हमारे पास सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट हैं। हमारे अन्य ब्लॉग देखें जैसे, निम्बू की चाय के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे?, ग्रीन टी के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? , मौसम्बी के फायदे और नुकसान, आम खानेके के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? 

Leave a Reply