11 Amazing Benefits of Garlic | लहसुन खाने के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे |

  • Reading time:3 mins read
  • Post category:सेहत
  • Post comments:0 Comments
  • Post last modified:August 1, 2023

Hello Friends, आपका हमारे Blog पर स्वागत है। दोस्तों लहसुन हमारी भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। रसोई में लहसुन ना हो तो कुछ कमी-सी महसूस होती है, दाल में अगर लहसुन का तड़का ना लगाया जाए तो दाल बेस्वाद ही रहती है। दोस्तों लहसुन प्याज की एक प्रजाति है और उसका छोटा रूप है। इसका उपयोग बहुत पुराने समय से किया जाता है क्योंकि ये एक जड़ित सब्जी है और आसानी से मिल भी जाती है। लहसुन खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसके कई लाभ हैं जो आप शायद नहीं जानते होंगे। जैसा कि हमने बताया कि लहसुन खाने के वैसे तो अनेकों लाभ हैं लेकिन आज की Post में हम आपको लहसुन से होने 11 ऐसे महत्वपूर्ण लाभ बताएंगे जो हर किसी के लिए जानना बेहद जरूरी है। इसीलिए आपसे Request है कि इस Article को पूरा जरूर पढ़ें। तो चलिए आपको बताते हैं लहसुन के आश्चर्यजनक लाभ-

1. कच्चा लहसुन नियमित रूप से खाने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम काफी मजबूत होता है और कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।

2. जुखाम या फिर नाक बंद हो तो ऐसे में भी लहसुन बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में लहसुन को मिलाकर गर्म करके नाक में तेल डालने से बंद नाक आसानी से खुल जाती है और जुखाम की समस्या भी खत्म होती है।

3. शरीर के Cholesterol के लिए भी लहसुन काफी लाभदायक होता है। लहसुन शरीर का Low Density Lipoprotein (LDL) Cholesterol को कम करने में मददगार साबित होता है।

4. Blood Pressure के मरीजों के लिए लहसुन एक रामबाण उपाय होता है। लहसुन में उपस्थित बायोएक्टिव सल्फर यौगिक, एल-एललिस्सीस्टीन High BP को कम करने में बहुत लाभदायक होता है। 

5. प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि Health Experts के अनुसार रोज खाली पेट लहसुन खाने से पेट साफ रहता है और सर्दी जुकाम की समस्याओं से बचा जा सकता है।

test it ipiom

6. खाने के साथ भी लहसुन का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। लहसुन के नियमित सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है, जो खाने को आसानी से पचाने में मदद करती है।

7. लहसुन में Vitamin B और Vitamin C भी पर्याप्त मात्रा में उपस्थित होता है। अतः लहसुन का नियमित सेवन विटामिन की भी कमी को पूरा करता है।

8. दोस्तों 28 से 32 ग्राम लहसुन में लगभग 23% से 25%  मैंगनीज मौजूद होता है, जो शरीर में मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक होता है।

9. नियमित रूप से लहसुन खाने से डिमेंशिया और अल्जाइमर, जोकि दिमागी बीमारी हैं; ऐसी बीमारियों में भी बहुत लाभ होता है

10. लहसुन में काफी मात्रा में Antioxidant होता है, जो व्यक्ति की बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करता है और प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

11. लहसुन वजन को भी कंट्रोल करने में सहायक होता है क्योंकि लहसुन में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जो वजन को बढ़ने नहीं देता और संतुलित रखता है।

Friends ये हैं लहसुन से होने वाले लाभ जिसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। दोस्तों लहसुन वर्तमान में खाने के साथ-साथ एक औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसके अंदर मौजूद तत्व कई प्रकार की बीमारियों को ठीक कर सकते हैं।पुरुषों के लिए लहसुन के सेवन को वरदान माना जाता है,लहसुन से पुरुषों की कई प्रकार की समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसीलिए सभी लोगों को रोज लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए ताकि आप तमाम तरह की बीमारियों से दूर रहें। इसके अलावा आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि पिछले 5000 सालों से लहसुन का प्रयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन, मैग्नीज, सल्फर यौगिक आदि एक औषधि की तरह कार्य करते हैं जो शरीर को अंदर के साथ-साथ बाहरी रूप से भी मजबूत रखने में सहायक होते हैं। अतः हमारी आपको ये सलाह रहेगी कि अगर आप आजकल की महंगी-महंगी अंग्रेजी दवाइयों से बचना चाहते हैं तो इस घरेलू दवा ( लहसुन ) का सेवन अवश्य करें ।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज के Article से अच्छी जानकारी मिली होगी।

अगर आपको हमारा आज का Article पसन्द आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करें। इस Article से सम्बंधित कोई भी सुझाव या शिकायत हो तो हमें जरूर बतायें ।

मिलते हैं अगले एक और शानदार Article के साथ, तब तक घर पर रहें और सुरक्षित रहें ।

धन्यवाद !!

By-

Kamal Sharma

यदि आप एक स्वास्थ्य ब्लॉग की तलाश कर रहे हैं जो आपको नवीनतम स्वास्थ्य प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है, तो आगे न देखें। आपको सूचित रखने के लिए हमारे पास सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट हैं। हमारे अन्य ब्लॉग देखें जैसे, निम्बू की चाय के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे?, ग्रीन टी के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? , मौसम्बी के फायदे और नुकसान, आम खानेके के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? 

Leave a Reply