11 Amazing Benefits of Pomegranate | अनार खाने के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे |

  • Reading time:3 mins read
  • Post category:सेहत
  • Post comments:0 Comments
  • Post last modified:August 1, 2023

Hello Friends, आपका हमारे Blog पर स्वागत है।

दोस्तों फल खाना तो सभी को पसंद होता है। कई अलग-अलग फलों के अलग-अलग फायदे और प्रभाव होते हैं। उसी तरह आज के Article में हम आपको अनार (Pomegranate) से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

दोस्तों अनार शब्द सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और आए भी क्यों ना! यह फल एक ऐसा फल है जो हर व्यक्ति पसंद करता है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अनार का खूब उपयोग किया जाता है, इसका कारण है इससे होने अनेकों लाभ । क्या आपको पता है कि ये स्वादिष्ट और मीठा फल औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है,जी हां ! अनार का सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ होता है। आज हम आपको अनार से होने वाले 11 ऐसे ही महत्वपूर्ण लाभ बताएंगे जो आपके लिए जानना बहुत आवश्यक है। तो चलिए आपको बताते हैं अनार खाने के 11 लाभ –

1. अनार खाने से शरीर में खून की वृद्धि होती है। जब व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाती है तो डॉक्टर उसे अनार का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि अनार में मौजूद तत्व तेजी से शरीर में खून को बढ़ाते हैं।

2. अनार का Fresh जूस भी स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोज एक गिलास अनार का जूस पीते हैं तो आप खुद अपने शरीर में बदलाव देखेंगे। साथ ही अनार का जूस शरीर की कमजोरी दूर करने में सहायक होता है।

3. अनार में प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है और साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को दूर करने में बहुत सहायक होता है।

4. अनार का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है,क्योंकि इसमें Vitamin C होता है जो आयरन की कमी को पूरा करता है।

5. दोस्तों अनार के सेवन से दिमाग काफी तेज हो जाता है और अल्जाइमर, जो एक भूलने की बीमारी होती है अनार के सेवन से उस समस्या को भी खत्म किया जा सकता है।

test it ipiom

6. अनार में काफी मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है जो शरीर को बहुत लाभ पहुंचाता है। इसके साथ ही अनार गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

7. नियमित अनार के सेवन से और इस का जूस पीने से शरीर का Immune System काफी बहुत मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

8. अनार में Vitamin B, C, आयरन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ–साथ बालों को भी मजबूत रखते हैं।

9. अनार में प्रचुर मात्रा में विटामिन “ए” होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी सहायक होता है।

10. ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि इतने सारे गुणों के साथ अनार त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। अनार का जूस पीने से त्वचा में निखार आता है और त्वचा अंदर से स्वस्थ बनी रहती है।

11. अनार का सेवन शरीर में Stamina बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। जो लोग Running या शारीरिक श्रम ज्यादा करते हैं, उन्हें अनार का सेवन जरूर करना चाहिए।

दोस्तों अनार का उपयोग शरीर को अंदर और बाहरी रूप से स्वस्थ रखता है। हम सभी लोग अनार के छोटे छोटे रसभरे दानों का सेवन करते हैं और जो अनार का सख्त छिलका होता है उसे फेंक देते हैं, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जितना लाभदायक अनार का दाना और उसका जूस होता है, उतना ही लाभदायक उसका छिलका भी होता है।

आप शायद ये बात ना जानते हों कि अनार का छिलका त्वचा के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। अनार का छिलका त्वचा की सेल्स के विकास में सहायक होता और त्वचा को समस्याओं से बचाता है। इसके अलावा मुंह की बदबू, खराब दांत और सांस की बदबू को दूर करने लिए भी अनार का छिलका बहुत लाभकारी होता है।

दोस्तों आपने देखा कि एक अनार के कितने सारे लाभ होते हैं, जो आपके शरीर को अंदरुनी और बाहरी रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। इसी के साथ हम आपको छोटी सी जानकारी और देना चाहेंगे कि अगर अनार का सेवन सुबह के समय किया जाए तो वह ज्यादा लाभकारी होता है, क्योंकि सुबह हमें सबसे ज्यादा Energy की आवश्यकता होती है जो अनार के सेवन से पूरी की जा सकती है। अनार थोड़ा सा ठंडा फल होता है इसीलिए इसे रात में खाने से बचना चाहिए। यही कारण है कि गर्मी के महीने में अनार के सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

Friends हम उम्मीद करते हैं कि आज के Article से आपको अनार के फायदों के बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी।

अगर आपको हमारा आज का Article Helpful लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करें। इस Article से संबंधित कोई भी शिकायत या सुझाव हो तो हमें जरूर बताएं।

मिलते हैं अगले एक और शानदार Article के साथ, तब तक घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

धन्यवाद !!

By –

Kamal Sharma

Photo by NordWood Themes on Unsplash

यदि आप एक स्वास्थ्य ब्लॉग की तलाश कर रहे हैं जो आपको नवीनतम स्वास्थ्य प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है, तो आगे न देखें। आपको सूचित रखने के लिए हमारे पास सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट हैं। हमारे अन्य ब्लॉग देखें जैसे, निम्बू की चाय के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे?, ग्रीन टी के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? , मौसम्बी के फायदे और नुकसान, आम खानेके के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? 

Leave a Reply