11 Amazing Benefits of stone flower (पत्थर फूल) In Hindi | पत्थर फूल के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे |

  • Reading time:3 mins read
  • Post category:सेहत
  • Post comments:0 Comments
  • Post last modified:August 1, 2023

किचन में इस्तेमाल किये गए कई मसालों में से एक है दगड फूल। यह मसाला भोजन के स्वाद और सुगंध को दोगुना कर देता है। यह फूल भले ही दिखने में साधारण हो लेकिन इसके अंदर औषधीय गुणों का खजाना है।

अंग्रेजी में दगड मसाले को स्टोन फ्लावर कहा जाता है। यह एक प्रकार का सूखा फूल है जो किसी भी पथरीली जगह पर उग जाता है। इसके पथरीली जगह पर उगने के कारण ही इसे पत्थर फूल और पठारी भी कहा जाता है। देखने में यह आपको सूखे फूलो की तरह दिखेगा। तो चलिए आज के लेख में जानते है दगड फूल खाने के फायदों के बारे में।

  1. किडनी सम्बंधित समस्या दूर करे

आयुर्वेद में दगड फूल का इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओ से निजात दिलाने के लिए किया जाता है। इसमें से एक है किडनी की समस्या। कहा जाता है यदि दगड फूल का सेवन किया जाये तो मूत्र संबंधी बीमारिया ठीक हो जाती है, साथ ही किडनी में पथरी बनना भी रुक जाती है।

  1. त्वचा के घाव को भरे

दगड फूल में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है। इसलिए त्वचा में हुए किसी भी घाव को तेजी से भरने के लिए यह बेहद प्रभावी है। यदि आपका एक्सीडेंट हो गया है या किसी भी वजह से आपको गहरी चोट लग गयी है तो अपने आहार में इसे जरूर इस्तेमाल करे।

  1. अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस, वात दोष के बढ़ने के कारण होता है। इसमें शरीर की हड्डिया और जॉइंट्स में सूखापन आ जाता है। जिसके चलते शरीर में सूजन और दर्द जैसी तकलीफे बढ़ जाती है।

दगड फूल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो शरीर से सूजन को कम कर कई हद तक अर्थराइटिस के लक्षणों में राहत दिलाता है।

  1. एलडीएल घटाए एचडीएल बढ़ाये

दगड फूल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से निजात मिलती है। इसमें उच्च मात्रा में  फेनोलिक मौजूद होता है जो की एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके इस गुण के चलते खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्टॉल (एचडीएल) का स्तर बढ़ता है।

  1. हर्बल गर्भनिरोधक

स्टोन फ्लावर में एंटी फर्टिलिटी अर्थात प्रजनन विरोधी गुण होते है। यह पुरुषों में शुक्राणु घनत्व और गतिशीलता को कम कर सकता है। इस तरहदगड फूल को एक हर्बल गर्भनिरोधक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन चिकित्सक की सलाह लेकर ही इसे इस्तेमाल किये जाना चाहिए।

  1. त्वचा के लिए फायदेमंद

इस फूल के आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदे है। इससे त्वचा के रोगो से छुटकारा मिलता है। दरहसल इसमें इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, और इसलिए इसका सेवन करने से त्वचा रोगों में जल्दी फायदा मिलता है। यदि आपको दाग धब्बे, दाने, खुजली आदि की समस्या है तो इस फूल की बनी चाय का सेवन करना ना भूले।

test it ipiom

  1. पाचन को ठीक रखे

यदि आप प्रतिदिन के भोजन में दगड फूल को गर्म मसाले की तरह इस्तेमाल करते है तो इससे आपको पेट सम्बन्धी समस्याओ में काफी फायदा मिलेगा। यह ना केवल आपकी सब्जियों की सुगंध को बढ़ाएगा बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके पेट सम्बन्धी विकार को भी दूर करेंगे। इससे गैस, अपच, कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है।

  1. इन्सुलिन को सक्रिय करे

डायबिटीज जिसे हिंदी भाषा में मधुमेह कहा जाता है, यह वात दोष के बढ़ने और पाचन सम्बंधित समस्याओ के कारण होता है। दगड फूल मधुमेह के प्रबंधन में फायदेमंद हो सकता है दरहसल यह आपके शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण(एब्जॉर्प्शन ) में शामिल एक एंजाइम को रोककर, ब्लड में शर्करा के स्तर को कम करता है।

  1. लिवर खराब होने से बचाये

दगड फूल लिवर सम्बन्धी बीमारियों को होने से रोकता है। इसमें हेपेटोप्रोटेक्टिव नामक घटक होता है जो यकृत कोशिकाओं की रक्षा करते है और लिवर को हेल्दी बनाते है।

  1. पीलिया में सहायक

स्टोन फ्लावर अपनी एंटीवायरल गतिविधि के चलते पीले बुखार जैसे की पीलिया के रोकथाम में सहायक हो सकता है। इस फूल में कुछ ऐसे घटक होते है जो पिले बुखार के वायरस को रोकते है। इसके अतिरिक्त इस फूल में एनाल्जेसिक और एंटीपायरेटिक  गुण भी होते हैं जो शरीर में दर्द और बुखार जैसे लक्षणों से निजात दिलाते है।

  1. दमा में फायदेमंद

दमा कि समस्या जिसे अंग्रेजी में अस्थमा कहते है। इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत होती है और छाती से घरघराहट की आवाज आती है। यह वात और कफ के संतुलन बिगड़ने के कारण होता है। दगड फूल अपने कफ-वात संतुलन गुणों के कारण अस्थमा की समस्या में मदद करता है।

ऊपर आपने दगड फूल खाने के फायदे जाने। यह फूल आपको आसानी से किसी भी किराने की दुकान या ऑनलाइन स्टोर पर मिल जायेगा। इसे खरीदने के बाद किसी एयर टाइट कंटेनर में रखे।

यदि आप एक स्वास्थ्य ब्लॉग की तलाश कर रहे हैं जो आपको नवीनतम स्वास्थ्य प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है, तो आगे न देखें। आपको सूचित रखने के लिए हमारे पास सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट हैं। हमारे अन्य ब्लॉग देखें जैसे, निम्बू की चाय के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे?, ग्रीन टी के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? , मौसम्बी के फायदे और नुकसान, आम खानेके के 11 आश्चर्यजनक लाभ जो आप शायद नहीं जानते होंगे? 

Leave a Reply